पाठ का नाम :-विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव

 बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर 

1. विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव का खोज किसने किया था?

   👉ओस्ट्रेंरड 

2. चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं चुंबक के किस ध्रुव से प्रकट होती है?

👉 उत्तरी ध्रुव 

3. फ्लेमिंग के वाम हस्त नियम में अंगूठे द्वारा क्या प्रदर्शित होता है?

👉बल 

4. दक्षिण हस्त अंगूष्ठ नियम में अंगूठे द्वारा किसकी दिशा सांकेतिक होती है?

👉धारा 

5. किसी प्रोटोन का निम्न में से कौन सा गुण किसी चुंबकीय क्षेत्र में मुक्त गति करते समय परिवर्तित हो जाता है?

👉 वेग 

6. पश्चिम की ओर प्रक्षेपित कोई धन आवेशित कण किसी चुंबकीय क्षेत्र द्वारा उत्तर की ओर विक्षेपित हो जाता है| चुंबकीय क्षेत्र की दिशा क्या है?

👉 उपरीमुखी 

7. तांबे के तार की आयताकार कुंडली किसी चुंबकीय क्षेत्र में घुर्नी गति कर रही है |इस कुंडली में प्रेरित विद्युत धारा की दिशा में कितने परिभ्रमण के पश्चात परिवर्तन होता है?

👉 आधे 

8. निम्न में से कौन किसी लंबे विद्युत धारावाहिक तार के निकट चुंबकीय क्षेत्र का सही वर्णन करता है?

👉 चुंबकीय क्षेत्र की संकेंद्रित क्षेत्र रेखाओं का केंद्र तार होता है |

9. विद्युत प्रेरण की परिघटना:-

👉 कुंडली तथा चुंबक के बीच अपेक्षित गति के कारण कुंडली में प्रेरित विद्युत धारा उत्पन्न करना है|

10. विद्युत धारा उत्पन्न करने की युक्ति को क्या कहते हैं?

👉 जनित्र 

11. किसी AC जनित्र तथा DC जनित्र में एक मूलभूत अंतर है कि

👉 AC जनित्र में सरपी वलय होते हैं जबकि DC जनित्र दिकपरिवर्तक होता है |

12.लघुपथन के समय परिपथ में विद्युत धारा का मन :-

👉 बहुत अधिक बढ़ जाता है|

13. किसी विद्युत धारावाही सीधी लंबी परिनालिका के भीतर चुंबकीय क्षेत्र:-

👉 सभी बिंदुओं पर समान होता है|

14. कौन सी युक्ति है जो विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में रूपांतरित कर देती है?

👉 विद्युत मोटर

15. कौन सा संयंत्र है जो यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में रूपांतरित कर देती है?

👉 विद्युत्र जनित्र 

16.विद्युत मोटर किस ऊर्जा को किस ऊर्जा में रुपातंरित करता है?

👉विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में 

17. प्रत्यावर्ती धारा की आवृत्ति क्या है?

👉50 हज़ार

18.विद्युत जनित्र का सिद्धांत आधारित है?

👉विद्युत चुंबकीय प्रेरण पर 

19. चुंबकीय फलक्स का मात्रक क्या होता है?

👉 वेबर 

20.विद्युत परिपथ में विद्युत फ्यूज जोड़ा जाता है?

👉विद्युतमय तार में 

21. चुंबकीय बल रेखा की प्रकृति क्या होती है?

👉काल्पनिक 

22. दाएं हाँथ के अंगूठे के नियम को किसने प्रतिपादित किया था?

👉मैक्सवेल 

23. निम्न में से कौन सा उपकरण विधुत धारा को उपस्थिति को दर्शाता है?

👉गैल्वेनोमीटर 

24. फ्लेमिंग का दक्षिण वाम हस्त नियम  बतलाता है?

👉प्रेरित धारा की दिशा