पाठ का नाम :-विद्युत
Objective question and with answer
1. विद्युत आवेश का एसआई मात्रक क्या है?
👉🏻कुलॉम
2. विद्युत धारा का एस आई मात्रक क्या है?
👉🏻 एम्पियर
3. विभावांतर का एस आई मात्रक क्या है?
👉🏻वोल्ट
4. प्रतिरोध का एस आई मात्रक क्या है?
👉🏻ओम
5. विद्युत शक्ति का एसआई मात्रक क्या है?
👉🏻वाट
6. विद्युत ऊर्जा का व्यापारिक मात्रक क्या है?
👉🏻 किलोवाट घंटा
7. विभावांतर मापने वाले यंत्र को क्या कहते हैं?
👉🏻 वोल्टमीटर
8. विद्युत धारा मापने वाले यंत्र को क्या कहते हैं?
👉🏻 एमीटर
9. विद्युत परिपथ में अमीटर को किस क्रम में जोड़ा जाता है?
👉🏻 श्रेणी क्रम
10. विद्युत परिपथ में वोल्टमीटर को किस क्रम में जोड़ा जाता है?
👉🏻 समांतर क्रम
11. किसी विद्युत परिपथ में दो बिंदुओं के बीच विभावांतर मापने के लिए वोल्टमीटर को किस प्रकार संयोजित किया जाता है?
👉🏻 समांतर क्रम में
12. उस युक्ति का नाम लिखे जो किसी चालक के सिरों पर विभावांतर बनाए रखने में सहायता करती है?
👉🏻बैटरी
13. विद्युत बल्ब का तंतु किस वस्तु का बना होता है?
👉🏻 टंगस्टन
14. विद्युत हीटर में जिस पदार्थ का उपयोग किया जाता है वह क्या है?
👉🏻 नाइक्रोम
15. जब तप में वृद्धि होती है तो किसी चालक का प्रतिरोध क्या होता है?
👉🏻 बढ़ जाता है |
16 फ्यूज को विद्युत परिपथ में किस क्रम में जोड़ा जाता है?
👉🏻 श्रेणी क्रम में|
17. जब किसी चालक तार से विद्युत धारा प्रवाहित होती है तो
गतिशील कण क्या है?
👉🏻इलेक्ट्रान
18. चालक के सिरों पर विभावांतर बढ़ने से धारा की प्रबलता पर क्या प्रभाव पड़ता है?
👉🏻 बढ़ती है |
19. ओम का नियम किस पर लागू होता है?
👉🏻 चालकों पर लागू होता है|
20. किसी चालक का प्रतिरोध किस पर निर्भर करता है:-
👉🏻 चालक की लंबाई पर|
👉🏻 चालक के अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल पर|
👉🏻 चालक के पदार्थ की प्रकृति पर |
👉🏻 इनमें सभी